जहानाबाद: घोसी में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 लीटर महुआ शराब बरामद, भारी मात्रा में जावा नष्ट

Author Sunil kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. इस छापेमारी में 17 लीटर महुआ निर्मित देसी शराब बरामद की गई और शराब बनाने के लिए तैयार भारी मात्रा में महुआ जावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

Ghosi Illegal Liquor Raid Jehanabad : जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बैना मुशहरी में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान 17 लीटर महुआ से निर्मित देसी शराब बरामद की गई, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार किए गए भारी मात्रा में महुआ जावा (मिठा) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

Jehanabad News : गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि बैना मुशहरी में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर घोसी थाना पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए.

17 लीटर देसी शराब बरामद, जावा किया नष्ट

तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से 17 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की गई. इसके अलावा बड़े ड्रमों में रखा गया महुआ जावा (मिठा), जिससे शराब बनाई जानी थी, उसे पुलिस ने नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया ताकि उसका दोबारा उपयोग नहीं हो सके.

कारोबारियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के धंधे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लोगों से मांगी सहयोग की अपील

घोसी थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन