अभिलेखागार से संबंधित मामले का हुआ निष्पादन

एडीएम ब्रजेश कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया. जनता दरबार में 57 परिवाद प्राप्त हुए.
जहानाबाद नगर.
एडीएम ब्रजेश कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया. जनता दरबार में 57 परिवाद प्राप्त हुए. जनता दरबार में आवास, भू-अर्जन, विद्युत, राजस्व, अतिक्रमणवाद, राशन कार्ड, जेपी पेंशन, आपसी विवाद, सहित अन्य कार्यालयों से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए. अभिलेखागार से संबंधित एक मामले का, जिला अभिलेखागार पदाधिकारी शिल्पी आनंद के द्वारा त्वरित निष्पादन करते हुए आवेदक को तुरंत लाभ पहुंचा दिया गया. जनता दरबार में आए परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए सभी मामलों को विशेष रुप से ध्यान देते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. जनता दरबार में प्राप्त परिवाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं, उन्हें सुनवाई के लिए पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया. डीडीसी धनंजय कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीओ, सर्व शिक्षा अभियान थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




