जहानाबाद में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

किसान की मौत के बाद रोते -बिलखते परिजन

जहानाबाद के मंसूरचक गांव में खेत में काम करते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

Jehanabad News: जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के मंसूरचक गांव में सोमवार की शाम खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव निवासी 65 वर्षीय अर्जुन प्रसाद के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आए किसान

परिजनों के अनुसार अर्जुन प्रसाद अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार, जो काफी नीचे लटक रही थी, उसकी चपेट में आ गए. करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए. आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद ले गए. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजन सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन तार काफी समय से नीचे लटक रही थी. इसकी जानकारी बिजली विभाग को कई बार दी गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की. उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ.

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. वहीं, किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन