वाहन चेकिंग अभियान में छह वाहनों से वसूला गया 10 हजार रुपये जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

वाहन जांच करती पुलिस

कलेर पुलिस ने मुख्य सोन नहर पुल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहन चालकों से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

Jehanabad News : कलेर थाना क्षेत्र के कलेर स्थित मुख्य सोन नहर पुल पर रविवार की शाम पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. जांच के क्रम में छह वाहनों से कुल 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हेलमेट से लेकर कागजात तक हुई जांच

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चालकों के जरूरी कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की. नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया. वहीं, कई चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की हिदायत दी गयी.

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान छह वाहनों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि यात्रा के दौरान वाहन के सभी जरूरी कागजात अपने साथ रखें. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें.

थानाध्यक्ष ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस का जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन