अरवल: महेंदिया बाजार में एनएच-139 किनारे खड़ा सूखा महुआ का पेड़ हटाया गया, टला बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे जर्जर पेड़ को हटाते पुलिस प्रशासन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवल के महेंदिया बाजार में NH-139 के किनारे लगा जानलेवा सूखा महुआ का पेड़ प्रशासन और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से हटा दिया गया. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया.

विज्ञापन

Arwal News: महेंदिया बाजार स्थित एनएच-139 के किनारे खड़ा एक सूखा महुआ का पेड़ राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था. पेड़ कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पेड़ को हटवा दिया.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी थी सूचना

स्थानीय लोगों ने सूखे और झुके हुए पेड़ से संभावित खतरे को देखते हुए पहलेजा पंचायत के मुखिया और प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पहलेजा पंचायत के मुखिया मुंद्रिका सिंह यादव और मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने वन प्रमंडल औरंगाबाद को लिखित सूचना भेजी.

वन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलने के बाद वन प्रमंडल औरंगाबाद हरकत में आया और स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की योजना बनाई. सोमवार को वन विभाग की टीम रेंजर श्वेता कुमारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची.

दो घंटे के अभियान में हटाया गया पेड़

वन विभाग, मेहंदिया थाना पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर एनएच-139 के किनारे खड़े सूखे पेड़ को काटकर हटाया गया. अभियान के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली. जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को पूरी तरह हटाकर सड़क किनारे किया गया.

राहगीरों के लिए बना हुआ था खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ कई दिनों से झुका हुआ था और तेज हवा या बारिश के दौरान उसके गिरने की आशंका बनी रहती थी. इससे स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को लगातार खतरा था.

अन्य जर्जर पेड़ों की भी होगी पहचान

मुखिया मुंद्रिका सिंह यादव ने कहा कि समय रहते प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई. वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे स्थित अन्य सूखे और जर्जर पेड़ों की भी पहचान कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना न हो. स्थानीय लोगों ने वन विभाग, पुलिस प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के इस त्वरित कदम की सराहना की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन