जहानाबाद में सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, अस्पतालों में समय पर ड्यूटी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते सिविल सर्जन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिविल सर्जन डॉ. हरीशचंद्र चौधरी ने जहानाबाद के सदर अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को ड्यूटी रोस्टर का पालन करने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

जहानाबाद: जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. हरीशचंद्र चौधरी ने मंगलवार को सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) काको तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओकरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर के अनुपालन, ओपीडी, आईपीडी, औषधि उपलब्धता, प्रयोगशाला की व्यवस्था तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की विस्तृत समीक्षा की गई.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

समय पर ड्यूटी नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को ड्यूटी रोस्टर के अनुसार समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुशासन और कार्य संस्कृति से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। रोस्टर के अनुसार अनुपस्थित रहने या समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में दवा की उपलब्धता, प्रयोगशाला सेवाओं, मरीजों के उपचार की व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सिविल सर्जन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने तथा सभी सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया.

नियमित होगी निगरानी

सिविल सर्जन डॉ. हरीशचंद्र चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन