राजीव गांधी ने रखी आधुनिक भारत की नींव, जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती पर किया नमन

Updated:
विज्ञापन

राजीव गांधी के जयंती समारोह में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताओं ने 21वीं सदी के भारत के उनके सपनों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया.

विज्ञापन

Rajiv Gandhi Jayanti : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार ने की. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

21वीं सदी के भारत का देखा था सपना

समारोह को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के भविष्य की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री थे. उन्होंने वर्तमान के साथ देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की नींव रखी. वर्ष 1984 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने के लक्ष्य के साथ काम किया.

संचार और कंप्यूटर क्रांति को दिया बढ़ावा

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने संचार और कंप्यूटर क्रांति को बढ़ावा दिया. उस समय इसका विरोध भी हुआ, लेकिन आज संचार और कंप्यूटर तकनीक देश के विकास और रोजगार का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है. उन्होंने सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया. युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की.

भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए थे कदम

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी भ्रष्टाचार के घोर विरोधी थे. उनका मानना था कि विकास के लिए केंद्र से भेजे जाने वाले धन का बड़ा हिस्सा बिचौलियों के माध्यम से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है. उन्होंने इसे रोकने की दिशा में गंभीर प्रयास किए. नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के हर क्षेत्र के विकास के लिए दूरदर्शी योजनाएं बनाईं.

अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

समारोह के अंत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए काम करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. भूषण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, अशोक कुमार प्रियदर्शी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, कन्हाई शर्मा, मनोज कुमार, फ़ज़ल शाहजहां, राजेश कुमार, एहताशाम, सतेन्द्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन