असामाजिक तत्वों ने बगीचे में लगायी आग

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नुरपुर गांव निवासी बिंदु कुमार के बगीचा में आग लगने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. मंगलवार के दोपहर बिंदु कुमार के बगीचा में अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

घोसी. थाना क्षेत्र के नुरपुर गांव निवासी बिंदु कुमार के बगीचा में आग लगने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. मंगलवार के दोपहर बिंदु कुमार के बगीचा में अचानक आग लग गयी. आग की तेज लपट देख आसपास ग्रामीणों ने हल्ला करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज धूप रहने के कारण लोग आग बुझाने का हिम्मत नहीं जुटा पाये और इसकी जानकारी अग्निशामक विभाग को दिया गया. सूचना पाकर घोसी थाने में प्रतिनियुक्त अग्निशामक सेवा दल के चालक रामाशंकर राय ने अग्निशामक वाहन को लेकर घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दिया गया है जिससे ताड़ के पेड़ समेत बगीचे में लगे अन्य पेड़ जलने से 15 हजार रुपये की क्षति हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन