अनजान लिंक पर क्लिक न करें, निजी जानकारी भी साझा करने से बचें, अरवल में बच्चों को दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी देते थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

कुर्था के राजेपुर स्कूल में अभया ब्रिगेड द्वारा छात्राओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए।

विज्ञापन

Arwal News : अरवल जिले के कुर्था में अभया ब्रिगेड के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजेपुर में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मानिकपुर थानाध्यक्ष स्मिता उपाध्याय ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बढ़ते साइबर अपराध को लेकर सतर्क रहने की जरूरत

थानाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. इसके साथ साइबर अपराध की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. ऐसे में छात्राओं को जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक पर क्लिक न करें और फोन पर किसी के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाता, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें.

सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें

थानाध्यक्ष ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी निजी जानकारी और तस्वीरें सार्वजनिक करने से बचें. अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने और उनसे निजी बातचीत करने में भी सावधानी बरतें.

परेशान किए जाने पर तुरंत दें सूचना

उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्रा को सोशल मीडिया पर परेशान किया जाता है, धमकी दी जाती है या आपत्तिजनक संदेश भेजे जाते हैं तो वह चुप न रहे. इसकी जानकारी तत्काल अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को दें. किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई.

छात्राओं ने पूछे साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने साइबर अपराध और सुरक्षा से संबंधित कई सवाल पूछे. थानाध्यक्ष ने जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं को जागरूक रहते हुए डिजिटल संसाधनों का सुरक्षित इस्तेमाल करने की सलाह दी. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति सजग और अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक बनाना रहा.


विज्ञापन
Rohit Kumar

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन