चर्च पर तोड़फोड़ मामले में छानबीन में आयी तेजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बिदुपुर : रजासन गांव स्थित चर्च में रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की. रजासन गांव में वर्ष 2013 में चर्च की स्थापना की गयी थी़ रविवार की देर रात में असामाजिक तत्व चर्च के अंदर प्रवेश कर गये और खिड़कियों में लगे शीशे,वाहनों आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि इस दौरान चर्च […]
विज्ञापन
बिदुपुर : रजासन गांव स्थित चर्च में रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की. रजासन गांव में वर्ष 2013 में चर्च की स्थापना की गयी थी़ रविवार की देर रात में असामाजिक तत्व चर्च के अंदर प्रवेश कर गये और खिड़कियों में लगे शीशे,वाहनों आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि इस दौरान चर्च में रह रहे सभी कर्मी बाल बाल बच गये. वर्तमान समय मे सेट प्री चर्च के रूप में संस्था कार्य कर रही थी इस संस्था में रह रही जॉनसन,शालिमोर और बच्चे काफी दहशत में है .
स्थानीय जनप्रतिनिधि का कहना है कि आखिर चर्च पर हमला किन लोगों ने किया,यह जांच का विषय है. इधर घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस और गंगाब्रिज थाने की पुलिस छानबीन में जुट गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया अनुज कुमार सिंह व अन्य लोग भी चर्च पहुंच कर चर्च में रहे लोगों से बात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन