जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए समाहरणालय पर धरना देने का निर्णय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ने किया. बैठक में जहानाबाद जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर 20 सितंबर को समाहरणालय पर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस […]
विज्ञापन
जहानाबाद : कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ने किया. बैठक में जहानाबाद जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर 20 सितंबर को समाहरणालय पर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा गलत रिपोर्ट भेजे जाने के कारण जिले के मात्र 56 पंचायत को ही सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. जबकि जिले में धान की रोपनी काफी कम हुई है और जो किसान धान की रोपनी किये भी हैं, बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल सूख गया है.
नेताओं ने कहा कि जब तक जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया जाता है, तब तक कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगा. बैठक को पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रो भूषण कुमार सिंह, कन्हाई शर्मा, प्रेम कुमार, नवीन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, उपेंद्र कुशवाहा, प्रो खलील अंसारी, चंद्रिका प्रसाद मंडल, वसीमूल, प्रो योगेंद्र यादव, अवध पासवान, रामचंद्र साव आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










