अर्धविक्षिप्त किशोरी को प्रलोभन दे करता था दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2019 6:15 AM
विज्ञापन
जहानाबाद : परसबिगहा थाना क्षेत्र के पंडूई में अद्धविक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक पर प्रलोभन देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक का आरोप है कि गांव के ही सुधीर राम का […]
विज्ञापन
जहानाबाद : परसबिगहा थाना क्षेत्र के पंडूई में अद्धविक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक पर प्रलोभन देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
सूचक का आरोप है कि गांव के ही सुधीर राम का पुत्र सुवीर कुमार बच्ची के साथ प्रलोभन देकर घर में अकेला देख दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. हवस का शिकार बनाते हुए बच्ची के साथ आरोपित ने कई बार यौन शोषण की, जिससे बच्ची गर्भवती हो गयी. इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उक्त युवक के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़कर जेल भेज दिया. बच्ची का मेडिकल जांच कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










