जहानाबाद : शहर से जलनिकासी में जुटा नगर पर्षद प्रशासन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : बरसात में होने वाले जल-जमाव को देखते हुए नगर पर्षद ने अलगना नाले में एरोड्राम के पास बनाये गये वैकल्पिक चैनल को चौड़ा करने का काम युद्धस्तर पर आरंभ कर दिया है. नाले के पक्कीकरण का कार्य जारी रहने के कारण स्थानीय कैथोलिक चर्च के पास नाले से जलनिकासी के लिए चैनल बना […]
विज्ञापन
जहानाबाद : बरसात में होने वाले जल-जमाव को देखते हुए नगर पर्षद ने अलगना नाले में एरोड्राम के पास बनाये गये वैकल्पिक चैनल को चौड़ा करने का काम युद्धस्तर पर आरंभ कर दिया है. नाले के पक्कीकरण का कार्य जारी रहने के कारण स्थानीय कैथोलिक चर्च के पास नाले से जलनिकासी के लिए चैनल बना है, जो एरोड्राम के उत्तर तरफ से सड़क को पार कर नदी में मिलाया गया है.
विज्ञापन
चैनल में ह्यूम पाइप डाले होने के कारण जल निकासी की रफ्तार बहुत कम थी, जिससे बरसात का अतिरिक्त जल नदी में गिरने में कई घंटे लग रहा था, जिसके कारण शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो रहा था. मलहचक मोड़ से लेकर पशु अस्पताल तक बरसात के कई घंटे बाद घुटनों भर पानी जमा हो जाता है.
वहीं शहर के आधे से अधिक इलाके की नालियों का पानी भी अलगना नाले में गिरता है, जिसके नहीं निकलने से नालियों का पानी मुहल्लों की गलियों में बहने लगता है. नप कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शहर से पानी को तेज रफ्तार से निकालने के लिए ह्यूम पाइप हटाकर उसे जेसीबी के द्वारा चौड़ा किया जा रहा है, ताकि बरसात का पानी शहर में रुके नहीं. नगर में जल-जमाव के जगहों उड़नदस्ता टीमों के द्वारा फौरी उपाय कर निकासी की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन