बालू का अवैध उठाव रोकने के लिए कसा शिकंजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : जिले में हो रहे बालू की अवैध उठाव रोकने को लेकर खनन विभाग ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है व हर हाल में बालू के अवैध उठाव रोकने के लिए कमर कस लिया है. इसी के तहत जिले के प्रमुख बालू घाटों का खनन विभाग द्वारा सीमांकन का कार्य पूर्ण कर […]
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : जिले में हो रहे बालू की अवैध उठाव रोकने को लेकर खनन विभाग ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है व हर हाल में बालू के अवैध उठाव रोकने के लिए कमर कस लिया है. इसी के तहत जिले के प्रमुख बालू घाटों का खनन विभाग द्वारा सीमांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, ताकि जिन घाटों की बंदोबस्ती सरकार द्वारा की गयी है.
संवेदक द्वारा बालू की उठाव और बिक्री भी उसी घाट से करे. विदित हो कि जिले में सरकार द्वारा बंदोबस्ती किये गये बालू घाटों के अलावा फल्गु, दरधा व मोरहर नदी से अवैध तरीके से लोग बालू का उठाव कर रहे हैं. खनन विभाग द्वारा अवैध उठाव के खिलाफ छापेमारी भी की जाती है फिर भी बालू व्यवसायी से जुड़े बालू माफिया गुपचुप तरीके से अवैध रूप से बालू का उठाव कर बिक्री की जा रही है.
इन घाटों का हुआ सीमांकन
खनन विभाग द्वारा जिले में 16 बालू घाटों का सीमांकन का कार्य किया गया है, जिसमें फल्गु नदी में सुल्तानपुर, विर्रा-गोडीहा, बौरी, गिंजी, सरमा-डूमरी, सेरथुआ-त्रिलोकी बिगहा, दमुहां, खिरौटी, बंधुगंज-झुनकी, नइमा, गाजीपुर-सूरदासपुर, कैरवां-साहोबिगहा, खुदौरी-कंदौल व दरधा नदी में बोकनारीकला, बालाबिगहा व जयबिगहा बालू घाट का सीमांकन का कार्य खनन विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है.
बोले अधिकारी
बालू घाटों का सीमांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. जिन घाटों का बंदोबस्ती की गयी है व सीमांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है. बालू संवेदक उन्हीं घाटों से बालू का उठाव व बिक्री करेंगे. अन्य जगहों से बालू के उठाव करने पर पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी.
– मधुसूदन चतुर्वेदी, जिला खनन पदाधिकारी, जहानाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










