स्कूली बस और टेंपो में टक्कर, आधा दर्जन घायल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले के मखदुमपुर-वाणावार पथ पर वाणावर हाल्ट के समीप सोमवार को स्कूली बस और टेंपो के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में टेंपो पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में तीन को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जबकि अन्य घायलों का […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले के मखदुमपुर-वाणावार पथ पर वाणावर हाल्ट के समीप सोमवार को स्कूली बस और टेंपो के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में टेंपो पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में तीन को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया. घायलों में अखिलेश कुमार, राजू कुमार, अमरजीत, चंदन, आनंद, दिनेश, रामनिवास शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इनमें अखिलेश, राजू तथा अमरजीत का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. सभी घायल शकुराबाद थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी घायल टेंपो से बाबा सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करने गये थे. वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करने के बाद सभी टेंपो से लौट रहे थे. इसी क्रम में वाणावर हाल्ट के समीप बच्चों को लाने जा रहे स्कूली बस की टेंपो से टक्कर हो गयी. इस घटना में टेंपो पर सवार सभी घायल हो गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन