जहानाबाद : नाइट गार्ड को जख्मी कर सोने की चेन छीनी

जहानाबाद : समाहरणालय से सटे विकास भवन में बतौर जेनेरेटर संचालक के रूप में काम करने वाले और नाइट गार्ड रमेश कुमार को घात लगाये अपराधियों ने जानलेवा हमला कर जमकर पिटाई कर दी और उनके गले से सोने की चेन और ऑफिस की चाबी छीन ली. जख्मी गार्ड का इलाज कराया गया. इस संबंध […]
जहानाबाद : समाहरणालय से सटे विकास भवन में बतौर जेनेरेटर संचालक के रूप में काम करने वाले और नाइट गार्ड रमेश कुमार को घात लगाये अपराधियों ने जानलेवा हमला कर जमकर पिटाई कर दी और उनके गले से सोने की चेन और ऑफिस की चाबी छीन ली. जख्मी गार्ड का इलाज कराया गया. इस संबंध में नगर थाने में देवरिया गांव के निवासी सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. घायल व्यक्ति भी देवरिया गांव के ही निवासी हैं.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शनिवार की शाम करीब सात बजे उक्त गार्ड अपने कार्यालय को बंद कर अपने घर देवरिया जा रहा था. जब वह ट्रेजरी कार्यालय के सामने पहुंचा, उसी वक्त नामजद आरोपितों ने उसे घेर लिया और विकास भवन की चाबी मांगी. जब उसने इन्कार किया तो अपराधियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, जानलेवा हमला करते हुए गोली मारने की धमकी दी.
जमीन पर पटक कर पीटने के बाद अपराधियों ने उसके आभूषण छीन लिए. जब उसने हल्ला मचाया तो अगल-बगल के लोग दौड़े, भीड़ को जुटते देख सभी आरोपित भाग निकले. प्राथमिकी में उसने जिक्र किया है कि वह विकास भवन डीआरडीए ऑफिस का रात्रि प्रहरी है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. अभी किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




