42 बूथों पर आज डाले जायेंगे वोट, 10 को होगी मतगणना

जहानाबाद नगर : जिले में पांच पदों के लिए पंचायत उपचुनाव रविवार को संपन्न होगा. सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे. जिले के हुलासगंज प्रखंड की बौरी पंचायत में मुखिया पद के लिए, तीर्रा पंचायत में सरपंच पद के लिए, मुरगांव पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए, मोदनगंज प्रखंड के […]
जहानाबाद नगर : जिले में पांच पदों के लिए पंचायत उपचुनाव रविवार को संपन्न होगा. सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे. जिले के हुलासगंज प्रखंड की बौरी पंचायत में मुखिया पद के लिए, तीर्रा पंचायत में सरपंच पद के लिए, मुरगांव पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए, मोदनगंज प्रखंड के साइस्ताबाद पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए तथा काको प्रखंड की डेढ़सैया पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव होगा. इन पांच पदों के लिए चुनाव को स्वच्छ एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किये गये हैं. वोटिंग के लिए 42 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. मतदान को स्वच्छ, शांतिपूर्वक एवं भयरहित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी सार्थक कदम उठाये हैं. 42 मतदान केंद्रों के लिए 42 मतदान दलों का गठन किया गया है. जबकि 16 गश्ती दल, दो पर्यवेक्षक तथा दो सेक्टर दंडाधिकारी दल का गठन किया गया है. गश्ती दल के दंडाधिकारी ने नगर भवन में योगदान देने के साथ ईवीएम प्राप्त किया. पंचायत उपचुनाव ईवीएम के माध्यम से होना है.
ईवीएम संग्रहण के लिए 16 टीमों को प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं, आठ सेक्टर दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. गश्ती दल के दंडाधिकारी ईवीएम के साथ संबंधित प्रखंड मुख्यालयों के लिए रवाना हो गये. वहीं, प्रखंड मुख्यालय में मतदान दल मतदान सामग्री को प्राप्त किये. इसके बाद वे संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




