दरधा नदी से जुड़ेगा अलगना नाला शहर को जलजमाव से मिलेगी राहत

जहानाबाद नगर : शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने स्थायी समाधान के लिए कार्य शुरू किया है. 18 वार्डों के पानी की निकासी का एक मात्र साधन अलगना पइन को दरधा नदी से जोड़ा जा रहा है, ताकि जल निकासी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. इसके […]
जहानाबाद नगर : शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने स्थायी समाधान के लिए कार्य शुरू किया है. 18 वार्डों के पानी की निकासी का एक मात्र साधन अलगना पइन को दरधा नदी से जोड़ा जा रहा है, ताकि जल निकासी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. इसके लिए अनुग्रह नारायण स्मारक कॉलेज के समीप नया नाला खोदा जा रहा है, जिसमें ह्यूम पाइप डालकर अलगना पइन को दरधा नदी से जोड़ा जायेगा. डीएम आलोक रंजन घोष स्वयं नाले के कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. इस नाले के बन जाने से अलगना नाले से पानी निकासी में होने वाली परेशानी दूर हो जायेगी, जिससे शहर के कई वार्डों में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










