स्कूल को नियम की परवाह नहीं आफत में नौिनहालों की जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2017 6:47 AM
जहानाबाद : बच्चों के सुरक्षा को लेकर कई तरह के नियम-कानून बनाये गये हैं, लेकिन यह धरातल पर नहीं दिखता. ठंड के मौसम में भी कई निजी विद्यालय संचालक खुले बॉडी स्कूली वाहन से बच्चों को लाने व घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. नियमों की अनदेखी कर आये दिन खटारा वाहनों से […]
जहानाबाद : बच्चों के सुरक्षा को लेकर कई तरह के नियम-कानून बनाये गये हैं, लेकिन यह धरातल पर नहीं दिखता. ठंड के मौसम में भी कई निजी विद्यालय संचालक खुले बॉडी स्कूली वाहन से बच्चों को लाने व घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. नियमों की अनदेखी कर आये दिन खटारा वाहनों से छात्र-छात्राओं को ढोया जा रहा है.
इससे बच्चों का जीवन हमेशा खतरा में रहता है. नियम-कानून को ताक पर रख कर स्कूली संचालक वाहन चलाते हैं. कई स्कूल में ऐसे भी वाहन संचालित हैं जो परिवहन विभाग ने उसे बेकार घोषित कर दिया है. स्कूल के नाम पर सड़कों पर सरपट दौड़ रहे वाहन विभाग की भी नजरों से ओझल दिखता है. सड़क पर दौड़ रहे ऐसे जर्जर वाहन से निकले धुआं नौनिहालों के स्वास्थ्य को तो प्रभावित करता ही है. साथ ही वातावरण में जहर घोलने का काम करता है. विभाग भी इस दिशा में ठोस कार्रवाई करते नहीं दिख रहे है. जिले में पांच दर्जन से ऊपर निजी विद्यालय निबंधित है जिसमें सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त विद्यालय को देखा जाय तो यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










