वज्रपात की चपेट में आए युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में परिजन

जमुई के खैरा में वज्रपात की चपेट में आए फेरी व्यवसायी रोहित साह की बुधवार सुबह मौत हो गई. दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद पूरे नरियाना गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट: जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरियाना गांव में बुधवार को उस वक्त मातम छा गया, जब वज्रपात से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान अरविंद साह के पुत्र रोहित साह के रूप में हुई है. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

फेरी कर घर लौटने के दौरान हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, रोहित साह फेरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. बीते मंगलवार की शाम वह अपनी बाइक से फेरी कर घर लौट रहा था. इसी दौरान हरदीमोह गांव के समीप अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ. रोहित इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया था.

सदर अस्पताल लाते ही चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

बुधवार की सुबह रोहित की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा. बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) को छोड़ गया है, जिसके कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है ताकि अनाथ हुए बच्चों और बेसहारा परिवार को आर्थिक संबल मिल सके.

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन