वज्रपात से युवक की मौत, परिजनों में शोक
सदर थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर गांव में रविवार को वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक हरनारायणपुर गांव निवासी नुनेश्वर मंडल का 28 वर्षीय पुत्र नीतीश मंडल है.
जमुई. सदर थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर गांव में रविवार को वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक हरनारायणपुर गांव निवासी नुनेश्वर मंडल का 28 वर्षीय पुत्र नीतीश मंडल है. बताया जाता है कि नीतीश मंडल घर के बगल स्थित खेत में गया था. इसी दौरान झमाझम बारिश के बीच वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में वह आ गया. स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे निजी क्लिनिक लाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके उपरांत घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस हरनारायणपुर गांव पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया. नीतीश मंडल की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है मृतक नीतीश मंडल तीन भाईयों में सबसे छोटा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए