घर के बाहर खड़े युवक की करेंट लगने से मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रायपुरा महादलित टोला में हादसा

विज्ञापन

खैरा. थाना क्षेत्र के रायपुरा महादलित टोला में बुधवार को करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रायपुरा महादलित टोला गांव निवासी 36 वर्षीय गौतम मांझी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक गौतम मांझी अपने घर के पास पोल के बगल में खड़ा था. इसी दौरान अचानक बिजली के पोल में करेंट आने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है. गौतम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि वह ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन