उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 08 Mar 2026 7:16 PM

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समग्र सेवा संस्था की ओर से महिला जागरूकता व महिला सम्मान सप्ताह के तहत रविवार को झाझा प्रखंड के ढीवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में महिला व बालिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झाझा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समग्र सेवा संस्था की ओर से महिला जागरूकता व महिला सम्मान सप्ताह के तहत रविवार को झाझा प्रखंड के ढीवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में महिला व बालिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी, वार्ड सदस्य निर्मल देवी व अन्य गण्यमान लोगों ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में विभिन्न गांवों से आयी महिलाओं और बालिकाओं ने समाज में बेटियों को आगे बढ़ाने और बेहतर कार्य करने वाली शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों और महिला जनप्रतिनिधियों को आभार पत्र, पुष्पमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा भी की गयी. कार्यक्रम में बच्चियों ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर सम्मानित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने हर हाल में अपनी पढ़ाई पूरी करने, बाल विवाह नहीं करने और बाल श्रम से दूर रहने का संकल्प भी लिया. संस्था की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि विद्यालय से बाहर रह रही सभी बालिकाओं को पुनः स्कूल से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास किया जायेगा. इस अवसर पर धोबियाकुरा की प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी, समाजसेवी बिंदु कश्यप, आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी (पताव), प्रीति प्रिया (ढीवा), ज्योति कुमारी, जीविका दीदी रीना कुमारी (फतेहपुर) तथा वार्ड सदस्य निर्मल देवी (फतेहपुर) को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समग्र सेवा संस्था के सदस्य राजेश कुमार, आस्तिक कुमार, मो. जफरुल अंसारी, अनीता देवी, साधना देवी, रूबी कुमारी, उर्मिला कुमारी, काजल कुमारी और अंशु कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे. वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढीवा के प्रधानाध्यापक मदन कुमार सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित महिलाओं और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन