गिद्धौर के मौरा गांव में घर के बाहर खड़ी महिला को लगी गोली, पटना रेफर, तीन अज्ञात युवकों पर फायरिंग का आरोप

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सदर अस्पताल से पटना ले जाते परिजन | Prabhat Khabar Network

जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव में तीन युवकों ने महिला को गोली मारी। घायल महिला को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Jamui Firing News: जमुई. गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव में शुक्रवार देर शाम अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई. घर के दरवाजे पर खड़ी महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान मौरा गांव निवासी लूखड़ यादव की पत्नी रूपा देवी के रूप में हुई है. महिला को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी महिला को लगी गोली

घायल रूपा देवी के अनुसार देर शाम वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं. इसी दौरान तीन अज्ञात युवक पैदल उनके घर के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. महिला ने बताया कि हमलावरों ने करीब तीन राउंड गोली चलाई. इसी दौरान एक गोली उनके पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ीं.

सिंटू कुमार को निशाना बनाने की आशंका

रूपा देवी ने पुलिस को बताया कि फायरिंग कथित तौर पर सिंटू कुमार को निशाना बनाकर की जा रही थी. बताया जाता है कि सिंटू कुमार घायल महिला का भतीजा है. फायरिंग के बाद तीनों युवक पैदल ही मौके से भाग निकले और पास के मकई के खेत की ओर चले गए. अंधेरा होने के कारण महिला हमलावरों की पहचान नहीं कर सकीं.

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीण

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े. घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई.

करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद गिद्धौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन की और हमलावरों के संभावित भागने वाले रास्तों की जानकारी जुटाई. पुलिस घायल महिला के बयान के आधार पर तीनों अज्ञात युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

फायरिंग के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आपसी विवाद, पुरानी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग वास्तव में किसे निशाना बनाकर की गई थी.

गांव में दहशत, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Jamui Firing News: घटना के बाद मौरा गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस से हमलावरों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी करने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन