सरकारी विद्यालयों में नाव दुर्घटना व डूबने से बचाव को लेकर बच्चों को किया जागरूक
सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को नाव दुर्घटना पानी में डूबने से बचाव की जानकारी देती शिक्षिका हेमलता सिन्हा | Prabhat Khabar Network
गिद्धौर के स्कूलों में सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को नाव दुर्घटना, बाढ़ और पानी में डूबने से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय सिखाए गए।
गिद्धौर (जमुई) : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में नाव दुर्घटना, डूबने और बाढ़ से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान फोकल शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को जलजनित आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी.
आपके शहर में

नाव पर क्षमता से अधिक सवारी से बचने की दी सलाह
प्राथमिक विद्यालय गुड़ियापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंधौरा, मध्य विद्यालय धोबघट, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंझुलिया, मध्य विद्यालय पतसंडा, कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर, मौरा कोल्हुआ सहित कई विद्यालयों में कार्यक्रम हुआ. शिक्षकों ने बच्चों को नाव से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया. उन्हें बताया गया कि नाव पर क्षमता से अधिक लोगों या सामान को नहीं लादना चाहिए. साथ ही अनावश्यक रूप से लंबी दूरी तक नाव से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गयी.
डूबने की स्थिति में प्राथमिक बचाव की जानकारी
फोकल शिक्षकों ने बच्चों को नाव दुर्घटना की स्थिति में अपनाये जाने वाले सुरक्षित उपायों, पानी में डूबने पर प्राथमिक बचाव तथा बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी. बाढ़ आने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने के उपाय भी बताए गये.
नुक्कड़ नाटक के जरिये समझाया बचाव का तरीका
बच्चों को जागरूक करने के लिए कई विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से बाढ़ से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों को रोचक तरीके से समझाया गया. विद्यालयों में गठित आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी नाव दुर्घटना, बाढ़ और डूबने की घटनाओं से बचाव को लेकर आवश्यक जानकारी दी गयी.
कार्यक्रम में फोकल शिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए