दो लोगों की मौत पर विधायक आईपी गुप्ता ने जतायी संवेदना

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिजन से मिलते आईआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक आईपी गुप्ता  | Prabhat Khabar Network

सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने जमुई में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अशोक प्रसाद साह और मधु साव के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के नजारी पंचायत निवासी अशोक प्रसाद साह की सड़क दुर्घटना में मौत तथा लत्ता गांव निवासी मधु साव के निधन पर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक ई आईपी गुप्ता ने शोक संवेदना व्यक्त की. शनिवार को उन्होंने दोनों शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. बताया गया कि नजारी पंचायत निवासी अशोक प्रसाद साह की ट्रक की चपेट में आने से आकस्मिक मौत हो गई थी. वहीं, लत्ता निवासी सज्जन साव के पिता  मधु साव के निधन की सूचना मिलने के बाद आईपी गुप्ता दोनों परिवारों से मिलने पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधायक ने दिवंगत को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि अशोक प्रसाद साह और मधु साव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है. दुख की इस घड़ी में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी पूरी मजबूती के साथ दोनों परिवारों के साथ खड़ी है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. मौके पर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के  जिलाध्यक्ष शंभू कुमार, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लक्ष्मीपुर निवासी संजीव साव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता ने भी दोनों परिवारों से मिलकर सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन