मवेशी चोरी करने आये चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ा
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 11 Jun 2026 5:42 PM
थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर मधुआ जंगल व गम्हरिया गांव के बीच बीते बुधवार की रात चोरी की नीयत से आए चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया
भागते समय पिकअप वैन , मोबाइल व पैन कार्ड छोड़ गये, जांच में जुटी पुलिस चकाई. थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर मधुआ जंगल व गम्हरिया गांव के बीच बीते बुधवार की रात चोरी की नीयत से आए चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भागने में सफल रहे, लेकिन भागते समय उनका पिकअप वाहन, मोबाइल व पैन कार्ड मौके पर ही छूट गया. ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 8 बजे मधुआ जंगल मोड़ के समीप स्थित एक बंद गुमटी पर एक स्कॉर्पियो आकर रुकी. उसमें से तीन लोग उतरे और स्कॉर्पियो चली गई. तीनों संदिग्ध गुमटी के आसपास घूमने लगे. ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने संदिग्धों को घेरना शुरू किया. खुद को घिरता देख तीनों जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. रात 12 बजे फिर वही संदिग्ध लोग मधुआ चौक स्थित गुमटी के पास दिखाई दिए. वे लोग गुमटी का कुंडली तोड़ रहे थे. पहले से सतर्क ग्रामीणों ने पुनः खदेड़ना शुरू किया तो वे जंगल की ओर भाग गए. इस दौरान मधुआ जंगल चौक से थोड़ी दूर पर एक पिकअप वाहन खड़ा मिला. वाहन में एक पर्स, मोबाइल व पैन कार्ड रखा था. ग्रामीणों के अनुसार भगाने के दौरान संदिग्धों के हाथ में हथियार जैसा सामान भी था. घटना के बाद ग्रामीणों ने रात में ही चकाई थाना की डायल 112 नंबर पुलिस टीम को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर थाना ले आई है. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके से एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है. प्राथमिक जानकारी में वाहन सोनो इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है. अभी तक ग्रामीणों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है, फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










