सड़क दुर्घटना में अज्ञात बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में अज्ञात बाइक सवार घायल

चिहरा थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गंगारायडीह गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अज्ञात बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

चकाई. चिहरा थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गंगारायडीह गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अज्ञात बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए चिहरा थाना की पुलिस एसआई जय कृष्ण कुमार द्वारा चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिहरा थाना के अवर निरीक्षक जयकृष्ण प्रसाद ने बताया कि चिहरा पुलिस गश्ती कर रही थी. तभी उक्त युवक बाइक सहित सड़क पर घायल होकर गिरा हुआ था. उसे उठाकर इलाज के लिए लाया गया है. फिलहाल युवक को होश नहीं है. उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है. पुलिस उसके पहचान का प्रयास कर रही है. वहीं चिकित्सकों द्वारा घायल युवक का प्राथमिक ईलाज के उपरांत उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर ईलाज के लिए चीहरा पुलिस के देख रेख में देवघर रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने उसकी बाइक को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन