12 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

गरही थाना पुलिस ने अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खैरा. गरही थाना पुलिस ने अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 12 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. जानकारी देते हुए गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शास्त्री ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि उक्त गांव में अवैध रूप से शराब की सप्लाई की जा रही है. जिले बाद उक्त गांव में छापेमारी किया गया. उन्होंने बताया कि जब पुलिस की टीम उक्त गांव में छापेमारी करने पहुंची तब वहां मौजूद दो लोग पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने इस दौरान सोनो थाना क्षेत्र के अगहरा गांव निवासी नीतीश कुमार पिता टुनटुन यादव तथा विक्की कुमार पिता विजय यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल जेल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन