बारदोन में महिला दिवस पर आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तीकरण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
बारदोन में महिला दिवस पर आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तीकरण का दिया संदेश

खैरा प्रखंड के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बारदोन गांव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. खैरा प्रखंड के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बारदोन गांव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ, इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए व पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करना, वन संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना व महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण का संदेश देना था. इस दौरान आदिवासी समाज के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक गीत-संगीत व नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की. मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि आदिवासी संस्कृति उनकी पहचान है और इसे सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है. साथ ही समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को आवश्यक बताया. कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे और पारंपरिक गीत-संगीत व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन