दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने खायी कीटनाशक दवा

Updated:
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर पारिवारिक विवाद में हुई घटना

विज्ञापन

जमुई. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद तीन लोगों ने आत्महत्या करने की नीयत से जहरीला पदार्थ का खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तीनों को सदर अस्पताल लाया. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के घोरपारण गांव निवासी प्रदीप पासवान की पत्नी सोनी देवी ने घरेलू विवाद से नाराज होकर घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली. जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. वहीं सोनो थाना क्षेत्र के ताराबांक गांव निवासी लीलो यादव के पुत्र सुरेंद्र कुमार ने पिता के डांट से नाराज होकर घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया. वहीं बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव निवासी कपिल देव शर्मा की पत्नी स्वाति शर्मा ने घरेलू विवाद से नाराज होकर घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली. स्वाति की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के बाद चिकित्सक ने तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन