टाटा मैजिक गाड़ी की हुई चोरी

थाना क्षेत्र के ककनियांतरी गांव निवासी घनश्याम यादव ने टाटा मैजिक की चोरी को लेकर थाना में आवेदन दिया है.
झाझा. थाना क्षेत्र के ककनियांतरी गांव निवासी घनश्याम यादव ने टाटा मैजिक की चोरी को लेकर थाना में आवेदन दिया है. दिये आवेदन में उन्होंने बताया कि मैं टाटा मैजिक पैसेंजर गाड़ी जेएच 15 एफ 0230 को चलाकर बीते 6 अगस्त को अपने घर के सामने लगाया. सुबह जब जगे तो मेरी टाटा मैजिक गायब थी. आसपास काफी खोजबीन किया. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










