लिट्टी-चोखा भोज में शामिल हुए प्रभारी मंत्री संजय सिंह

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 27 Jan 2026 9:30 PM

विज्ञापन

भाजपा नेता निर्मल कुमार सिंह के आवास नागेश्वर हाउस में पारंपरिक बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा का भव्य भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

जमुई. भाजपा नेता निर्मल कुमार सिंह के आवास नागेश्वर हाउस में पारंपरिक बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा का भव्य भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जमुई जिला के प्रभारी मंत्री संजय सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर विशेष लोक अभियोजक निरंजन कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री संजय सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित व अभिनंदन किया. मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, जिला विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव, एपीपी शक्तिलाल शर्मा, जेनिक्स ब्रिज होटल के प्रमुख मनोज कुमार सिंह, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, चंदन सिंह, शिबू सिंह, रविशंकर पासवान, क्षत्रिय संघ जमुई के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक मनोज कुमार सिन्हा, रणजीत सिंह, जिला विश्वकर्मा कास्ट शिल्पी समिति के अध्यक्ष नकूल शर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन