ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ आठ मार्च से

Updated:
विज्ञापन
ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ आठ मार्च से

ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ आगामी आठ मार्च से श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में किया जायेगा.

विज्ञापन

जमुई. ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ आगामी आठ मार्च से श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में किया जायेगा. जानकारी देते हुए खेल आयोजक ब्लैक डायमंड ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डा अनिल कुमार सिंह. टूर्नामेंट सचिव कुंदन सिंह, संयोजक वासुदेव प्रसाद केसरी ने बताया कि 8 मार्च 2026 से शुरू होकर 15 मार्च को फाइनल मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा. उन्होंने बताया कि इस फुटबॉल महाकुंभ में पश्चिम बंगाल, दुमका (झारखंड), पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), जयनगर (नेपाल), सीतापुर (उत्तर प्रदेश), मुंगेर सहित विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों की टीमें भाग लेंगी. प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के लिए 14 मार्च को महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार, पश्चिम बंगाल और सिलीगुड़ी की टीमें हिस्सा लेंगी. आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन जमुई की जनता और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. भविष्य में भी प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का खेल आयोजन कराने की योजना है. प्रतियोगिता के विजेता टीम को 31 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन