ससुराल जा रहे युवक का शव पुलिया के नीचे से बरामद

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भीमाइन गांव स्थित पुलिया के नीचे सोमवार सुबह 26 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है.

विज्ञापन

खैरा. थाना क्षेत्र के भीमाइन गांव स्थित पुलिया के नीचे सोमवार सुबह 26 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के हरियाडीह गांव निवासी रामदेव यादव के 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बीते रविवार देर रात अगहरा गांव स्थित अपने ससुराल जाने के लिए सूरज अपने घर से निकला था, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा तथा अगले सुबह उसका शव बरामद हुआ. भीमाइन गांव स्थित पुलिया के पास उसकी मोटरसाइकिल पड़ी थी और वह पानी में औंधे मुंह पड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने अहले सुबह जब पुलिया के नीचे शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के चचेरे भाई मुन्ना यादव ने बताया कि वह हरियाडीह से ससुराल जा रहा था. परिजनों ने आशंका जतायी है कि किसी वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गयी है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि मृतक के परिवार ने दुर्घटना की आशंका जताई है तथा उनके द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन