दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत लहिला गांव के समीप एक कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी, इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

सिकंदरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत लहिला गांव के समीप एक कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी, इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मृतक की पहचान लहिला गांव निवासी स्व बालेश्वर मांझी के 35 वर्षीय पुत्र धनेश्वर मांझी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि धनेश्वर मांझी दो दिन पूर्व घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे. परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच कुएं में शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन करते हुए जांच शुरू की. इस दौरान एसडीपीओ सतीश सुमन ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा सभी पहलुओं पर जांच जारी है. बताया जाता है कि घटनास्थल नगर पंचायत सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. फिलहाल, युवक के कुएं में गिरने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन