एसडीओ से परमिशन नहीं लेने पर तिरंगा यात्रा को प्रशासन ने रोका

Updated:
विज्ञापन
एसडीओ से परमिशन नहीं लेने पर तिरंगा यात्रा को प्रशासन ने रोका

चंदन सिंह फाउंडेशन की और से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने भाग लिया.

विज्ञापन

चकाई. चंदन सिंह फाउंडेशन की और से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने भाग लिया. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व खुद चंदन सिंह कर रहे थे. तिरंगा यात्रा जब फाउंडेशन कार्यालय से प्रारंभ होकर चकाई बाजार, हेठ चकाई, बटपार होते हुए जब बसबुट्टी स्थित धावांटाड पहुंची, तो बीडीओ व सीओ ने तिरंगा यात्रा को रोक दिया. चंदन सिंह ने बीडीओ को चकाई, चंद्रमंडीह, बिचकोड़वा एवं चीहरा थाने के साथ सीओ से लिए गए परमिशन की कॉपी दिखायी. बीडीओ ने कहा कि अनुमंडलाधिकारी से आपने परमिशन नहीं लिया. चंदन सिंह ने कहा कि ना तो अभी आचार संहिता लगा है और ना ही यह कोई चुनावी रैली है, इसलिए एसडीओ से परमिशन नहीं लिया. वैसे उन्हें यह पता भी नही था कि इसमें एसडीओ से परमिशन लेना जरूरी है. तिरंगा यात्रा को रोके जाने पर चंदन सिंह एवं उनके समर्थक फाउंडेशन कार्यालय लौट आये. वहीं चंदन सिंह ने बताया कि क्या तिरंगा यात्रा निकालने में भी रुकावट हो सकती है. ऐसा तो अंग्रेज किया करते थे. वहीं, बीडीओ ने बताया कि बिना एसडीओ साहब के परमिशन से यह यात्रा निकाली गयी, इसलिए यात्रा रोकनी पड़ी. केवल स्थानीय अधिकारियों से परमिशन लेने से नहीं होता है, एसडीओ का परमिशन जरूरी होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन