कुएं से किशोर का शव बरामद, हत्या की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन

चकाई. बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के बसबुट्टी गांव स्थित एक कुएं से पुलिस ने रविवार को 13 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया. मृतक बसबुट्टी गांव निवासी गजानंद राय का पुत्र मुरारी राय था. मृतक मुरारी के पिता गजानंद राय ने गांव के ही धनंजय राय, अजय राय पिता सुनील राय, सुनील राय पिता घनश्याम राय, घनश्याम राय पिता स्व मुरली राय, गुड़िया देवी पति सुनील राय, अनु देवी पति अजय राय पर अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि अन्य दिनों की तरह मुरारी शनिवार को स्कूल गया था. स्कूल में छुट्टी होने के काफी समय बाद भी जब घर नहीं आया, तो हमलोग उसे खोजते हुए स्कूल की ओर गये. इस दौरान रास्ते में उसका स्कूल बैग मिला. कुछ आगे जाने पर देखा कि कुआं के समीप पहले से रहे उपरोक्त लोग हमलोगों को देखकर भाग रहे हैं. जब हमलोग कुआं के पास गये तो उसके मुंडेर पर मुरारी का कपड़ा मिला, जो पहनकर वह स्कूल गया था. कुआं में झांकने पर देखे कि मुरारी की लाश पानी में है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुआं से मुरारी का शव बरामद किया. उन्होंने बताया कि उपरोक्त लोगों ने कुछ दिन पूर्व समूचे परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दी थी. घटना को लेकर मुरारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इस बाबत थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम भिजवा कर मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन