गिद्धौर के ऐतिहासिक बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गूंजेंगे गणपति बप्पा के जयकारे

Updated:
विज्ञापन

भगवान श्री गणेश की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्धौर का ऐतिहासिक बाबा बूढ़ानाथ मंदिर इस बार भी गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का स्वागत करेगा. दशकों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए, मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा. तीन दिवसीय महोत्सव में भक्तों के लिए भजन-कीर्तन और प्रसाद की व्यवस्था होगी.

विज्ञापन

जमुई : गिद्धौर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े ऐतिहासिक बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के प्रांगण में इस वर्ष भी गणेश पूजा समारोह का भव्य आयोजन होगा. गणेश चतुर्थी को लेकर गिद्धौर में तैयारियां शुरू हो गयी हैं. आगामी 14 सितंबर सोमवार को विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा.

विज्ञापन

दशकों पुरानी है गणेश उत्सव की परंपरा

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर गिद्धौर ही नहीं, बल्कि पूरे जमुई जिले के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर में सावन के दौरान जलाभिषेक और गणेश चतुर्थी पर गणपति उत्सव मनाने की परंपरा दशकों पुरानी बतायी जाती है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से विघ्न दूर होते हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश उत्सव में शामिल होते हैं.

इस बार भी मंदिर परिसर को फूल-मालाओं, आकर्षक रोशनी और भव्य पंडाल से सजाया जाएगा. ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय होगा.

तीन दिवसीय महोत्सव में होंगे धार्मिक आयोजन

आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार, तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. पूजा समिति के सदस्य मोनू कुमार ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक आयोजन को सफल और भव्य बनाने में सहयोग करने की अपील की है.

गणेश उत्सव का समापन 17 सितंबर गुरुवार को भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ होगा. विसर्जन शोभायात्रा को लेकर भी समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं. पूजा महोत्सव को लेकर गिद्धौर में अभी से उत्साह और भक्तिमय माहौल बनने लगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन