शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान, विद्यालयों में हुए कई कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्र में उपस्थित बच्चे | Prabhat Khabar Network

शिक्षक दिवस के अवसर पर अलीगंज के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर गुरुजनों के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की.

विज्ञापन

अलीगंज (जमुई). शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में समारोह आयोजित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गयी. विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कई प्रस्तुतियां देकर गुरुजनों का सम्मान किया. आनंद विद्या निकेतन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक आनंद लाल पाठक ने की. विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. शिक्षकों के सम्मान से समारोह का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : निदेशक

निदेशक आनंद लाल पाठक ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा. समारोह में विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा पर अपने विचार रखे.

अलग-अलग जगहों में हुए कार्यक्रम

वहीं नमन विद्या पब्लिक स्कूल, इस्लामनगर, विवेकानंद विद्यापीठ कॉन्सेप्ट स्कूल, दरखा, डीपीएस पब्लिक स्कूल, अवगीला तथा संत सरस्वती विद्या मंदिर, मिर्जागंज में भी कार्यक्रम आयोजित हुए. कई विद्यालयों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ व उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया. शिक्षकों ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया.

photo | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व बच्चे. | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन