शराब के नशे में हंगामा करते चार गिरफ्तार
नशे में गिरफ्तार किए गए लोग | Prabhat Khabar Network
जमुई में शराब पीकर हंगामा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गरही थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में सभी के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई है. पुलिस शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई कर रही है.
जमुई. गरही थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बीते शुक्रवार देर शाम मिलनीटांड़ गांव में सड़क पर हंगामा कर रहे अरमान अंसारी को पकड़ा. इसके साथ ही थाना क्षेत्र के कुडवाटांड़ चौक पर हंगामा कर रहे प्रमोद यादव, दिवाकर कुमार और पप्पू कुमार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.
आपके शहर में
जांच में सभी के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई
पुलिस ने चारों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की. जांच में सभी के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई. इसके बाद चारों के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई. गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा चौधरी ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए