ePaper

भारत माता की जय व वंदे मातरम से गूंजा सोनो

Updated at : 14 Aug 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
भारत माता की जय व वंदे मातरम से गूंजा सोनो

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को सोनो प्रखंड मुख्यालय का पूरा क्षेत्र वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से सोनो चौक गूंज उठा.

विज्ञापन

सोनो. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को सोनो प्रखंड मुख्यालय का पूरा क्षेत्र वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से सोनो चौक गूंज उठा. दरअसल, प्रशासनिक पदाधिकारियों ने प्रखंड कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें बीडीओ मो मोइनुद्दीन, सीओ सुमित कुमार आशीष, पीओ संजय कुमार, बीपीआरओ उपेंद्र वर्मा, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सोनो धर्मेंद्र कुमार सहित प्रखंड के कई पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, गणमान्य व बड़ी संख्या में आम जनता सहित महिलाएं भी शामिल हुईं. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए अंचलाधिकारी सुमित कुमार आशीष यात्रा में शामिल लोगों में लगातार जोश भरते नजर आये. सैकड़ों लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे प्रखंड कार्यालय परिसर से पैदल मार्च की शुरुआत की और मुख्य मार्ग से होते हुए सोनो चौक तक पहुंचे. इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. वहीं, समापन पर देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच आज़ादी के महत्व और राष्ट्रीय एकता पर विचार-विमर्श हुआ. मौके पर अंचलाधिकारी सुमित कुमार आशीष ने लोगों से अपील की कि हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराए और एकता व अखंडता का संदेश घर-घर तक पहुंचाए. उन्होंने कहा कि हम सभी इस तिरंगा के नीचे अपनी एकजुटता प्रदर्शित कर रहे है और अपने सपने को साकार करने की दिशा में बढ़ रहे है. तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों के त्याग, बलिदान और गौरव का प्रतीक है. यात्रा शुरू होने से पूर्व तिरंगे के नीचे पूरी क्षमता से अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने की शपथ भी ली गई. तिरंगा यात्रा में पदाधिकारियों के अलावे प्रखंड के विभिन्न विभाग के कर्मचारी, स्थानीय युवक-युवतियां, महिलाएं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन