आज किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा? इमरजेंसी से लेबर रूम तक जारी हुई पूरी ड्यूटी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

जमुई सदर अस्पताल

Sadar Hospital OPD : सदर अस्पताल जमुई में सोमवार की ओपीडी और इमरजेंसी ड्यूटी सूची जारी कर दी गई है. अस्पताल आने से पहले जान लें किस विभाग में कौन चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

जमुई से रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Sadar Hospital OPD : सदर अस्पताल जमुई प्रशासन ने सोमवार के लिए विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है. पुरुष ओपीडी, महिला ओपीडी, आर्थो, नेत्र, दंत, मानसिक रोग, टीबी, पीडिया, सर्जरी, ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, एसएनसीयू और इमरजेंसी सहित सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

ओपीडी में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिलेगा इलाज

पुरुष ओपीडी की पहली और दूसरी पाली में डॉ. नवीन चंद्र गुप्ता मरीजों का इलाज करेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ. मनीषी आनंद, नेत्र ओपीडी में डॉ. नेहा सिंह, डेंटल ओपीडी में डॉ. सौरव सुमन, मेंटल ओपीडी में डॉ. शुभम घोष, टीबी ओपीडी में डॉ. मनीष कुमार, पीडिया ओपीडी में डॉ. अनुरंजन तथा सर्जन ओपीडी में डॉ. एजाज अहमद अपनी सेवाएं देंगे.

ऑपरेशन थिएटर और विशेष विभागों की जिम्मेदारी तय

आई ओटी में डॉ. गौरव हेंब्रम, आर्थो ओटी में डॉ. विशाल आनंद तथा जनरल ओटी में डॉ. एजाज अहमद की ड्यूटी लगाई गई है. पैथोलॉजी विभाग में डॉ. मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ. राहुल राज, एनसीडी क्लीनिक में डॉ. संजय राम तथा एसएनसीयू में डॉ. अमित रंजन मरीजों की देखभाल करेंगे.

इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे सक्रिय

इमरजेंसी कक्ष की पहली पाली में डॉ. मनीष कुमार, दूसरी पाली में डॉ. जीके सुमन और तीसरी पाली में डॉ. एमके पंडित मरीजों का उपचार करेंगे. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आपात स्थिति में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध रहेंगी.

महिला ओपीडी, लेबर रूम और एनेस्थीसिया की ड्यूटी

Sadar Hospital OPD : महिला ओपीडी की पहली पाली में डॉ. प्रियंका कुमारी तथा दूसरी पाली में डॉ. प्रवीण जिया मरीजों को परामर्श देंगी. लेबर रूम में पहली पाली में डॉ. स्वेता सिंह, दूसरी पाली में डॉ. शालिनी और तीसरी पाली में डॉ. निधी की ड्यूटी निर्धारित की गई है. एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ. रघुनंदन कुमार, दूसरी पाली में डॉ. अजीत कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ. मनीष कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

ये भी पढ़ें : पुलिस जांच में चौंकाने वाला दावा: बिल्डर की हत्या के बाद 4 घंटे तक शव के साथ रही आरोपित सीमा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन