10 मार्च से बंद होगा रेलवे फाटक संख्या 36 स्पेशल, सब-वे से होगा आवागमन

Updated:
विज्ञापन

झाझा-जसीडीह मुख्य रेलखंड के बीच सिमुलतला और घोरपारन स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 36 स्पेशल को रेलवे प्रशासन की ओर से आगामी 10 मार्च से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

सिमुलतला.

झाझा-जसीडीह मुख्य रेलखंड के बीच सिमुलतला और घोरपारन स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 36 स्पेशल को रेलवे प्रशासन की ओर से आगामी 10 मार्च से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि फाटक बंद होने के बाद चकाई की ओर से सिमुलतला, कटोरिया अथवा झाझा की दिशा में जाने वाले सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. इसके तहत किमी 349/07-09 के समीप सीमित ऊंचाई वाले सब-वे के माध्यम से मार्ग परिवर्तित किया गया है. सब-वे तक पहुंचने के लिए 5.80 मीटर चौड़ी आरसीसी एप्रोच सड़क का निर्माण किया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सकेगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फाटक बंद करने का उद्देश्य रेल और सड़क यातायात को अधिक सुरक्षित बनाना है. रेलवे ने आम लोगों से अपील की है कि 10 मार्च के बाद उक्त फाटक से आवागमन न करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन