मां से बिछड़े बच्चे को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंद्रदीप थाना पुलिस की पहल से परिजनों को मिली राहत

विज्ञापन

अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में एक महिला से बिछड़े दो बच्चे को बरामद कर पुलिस ने उसके परिजनों को सौंपा. इससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर आलीगंज बाजार में तीन वर्षीय व चार वर्षीय बच्चा अपने परिजन से बिछड़ कर बाजार में इधर-उधर भटक रहा था. लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों बच्चे को थाना लाकर छानबीन में जुट गयी. छानबीन के क्रम में पता चला कि दोनों बच्चा अलीगंज मानपुर निवासी धर्मवीर मांझी व जयमंती देवी का तीन वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार, चार वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी है. पुलिस के द्वारा परिजन को सूचना देकर थाना बुलाया गया और दोनों बच्चे को सकुशल उन्हें सौंप दिया गया. बच्चे की मां ने बताया कि हमलोग बाजार आये थे. इसी दौरान दोनों बच्चा भटक गया. इसे लेकर हमलोग काफी परेशान हो रहे थे. मामले में चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि बाजार में अपने मां से बिछड़े बच्चे को 112 नंबर की पुलिस के सहयोग से थाना लाया गया. इसके बाद परिजनों को थाना बुलाकर दोनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन