जमुई में 13 केंद्रों पर आज होगी सिपाही चालक भर्ती परीक्षा, सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे अभ्यर्थी

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्थी.

Police Driver Exam 2026: जमुई में सिपाही चालक भर्ती परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बारिश और उमस के बीच हजारों अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

जमुई से विनीत कुमार की रिपोर्ट

Police Driver Exam 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना द्वारा रविवार को बिहार के विभिन्न जिलों के साथ जमुई में भी सिपाही चालक पद के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है. जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 5001 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Police Driver Exam 2026: दोपहर 12 बजे से शुरू होगी परीक्षा

सिपाही चालक भर्ती परीक्षा रविवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2 बजे तक एकल पाली में आयोजित होगी. प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुबह 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की गई है.

13 परीक्षा केंद्रों पर 5001 अभ्यर्थी होंगे शामिल

जमुई जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर 5001 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं.

केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिल रही है और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है.

बारिश के बीच दुकानों की शेड में इंतजार करते दिखे अभ्यर्थी

जमुई के कई इलाकों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित दुकानों और भवनों की शेड के नीचे खड़े होकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करते नजर आए.

कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, प्रेषक, जोनल दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

बायोमेट्रिक एंट्री और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान

अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक एंट्री की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़े : बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन