बिहार की जनता ने इंडी गठबंधन को दिखाया आइना : विकास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Nov 2024 9:11 PM
देश के दो राज्यों के आम चुनाव के साथ-साथ बिहार के विधानसभा के उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह ने चारों विधानसभा की जनता को तहे दिल से बधाई दी.
जमुई. देश के दो राज्यों के आम चुनाव के साथ-साथ बिहार के विधानसभा के उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह ने चारों विधानसभा की जनता को तहे दिल से बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को एक सिरे से नाकार दिया है. इससे स्पष्ट होता है कि अगले साल बिहार में होने वाले आम चुनाव में भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार राज्य में तीव्र गति से विकास कर बिहार को विकसित राज्य ओर ले जा रही है. श्री सिंह ने कहा कि देश 2047 तक बिहार की शानदार सहभागिता के साथ देश विकसित राष्ट्र बनेगा. बताते चलें कि शनिवार को हुई मतगणना में तरारी, बेलागंज, इमामगंज एवं रामगढ़ से एनडीए कि प्रत्याशी की जीत हुई और इंडी ठगबंधन पूरी तरह पराजित हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










