अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक घायल

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर गोपीडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर गोपीडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल नारायण यादव गोपीडीह गांव के निवासी हैं. मामले की जानकारी देते हुए घायल के भतीजे विनोद यादव ने बताया कि नारायण यादव गुरुवार की रात्रि लगभग आठ बजे सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. इसके कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, घटना के बाद प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों उसे बेहतर उपचार के लिए उन्हें देवघर ले जाया गया. देवघर में भी चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन