ePaper

Bihar News: जमुई के जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन, CRPF और STF ने दो नक्सलियों को पकड़ा

Updated at : 07 Sep 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
jamui naxal news

गिरफ्तार नक्सली

Bihar News: जमुई के जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ और एसटीएफ ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों नक्सली जवानों को देखकर भाग रहे थे.

विज्ञापन

Bihar News: जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के गुरमाहा व चोरमारा के जंगली इलाके में सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया और दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. बरहट और खैरा थाना क्षेत्र के कई मामलों में आरोपी रहे सोमर कोड़ा उर्फ बजरंगी कोड़ा और नक्सली अशर्फी कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया.

CRPF और STF ने दो नक्सलियों को पकड़ा

जंगली इलाके में 215 बटालियन सीआरपीएफ और एसटीएफ बरहट की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी सर्च अभियान चलाया. इस अभियान में दो सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान चोरमारा गांव के पूना कोड़ा के बेटे सोमर कोड़ा उर्फ बजरंगी कोड़ा, और बरहट थाना क्षेत्र के बिचला गांव निवासी स्व राम कोड़ा के बेटे अशर्फी कोड़ा के रूप में हुई है. दोनों खैरा थाना कांड संख्या 474/20 और बरहट थाना कांड संख्या 41/17 में वांछित बताए जा रहे हैं.

ALSO READ: Video: बिहार के किशनगंज में पुलिस पर हमला, रेड लाइट एरिया में छापेमारी करने गए 4 पुलिसकर्मी जख्मी

जंगल में भागते हुए पकड़ाए दोनों नक्सली

सीआरपीएफ कमांडेंट बिनोद कुमार मोहरिल के नेतृत्व में एफओबी चोरमारा की ए/215 बटालियन ने यह अभियान गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किया. अभियान के तहत चोरमारा, परसातरी, बिचला टोला और गुरमाहा के आसपास के जंगलों में बी लेबल ऑप्स शैडो के तहत सघन तलाशी ली गयी. इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को सीआरपीएफ जवानों ने जंगल में भागते देखा. जवानों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया.

पूछताछ में बताया नाम, तो पुराना राज बाहर आया

पूछताछ में जब दोनों ने अपना नाम बताया, तो दोनों की संलिप्तता पुराने नक्सली मामलों में पायी गयी. गिरफ्तारी के बाद सीआरपीएफ ने दोनों नक्सलियों को बरहट व खैरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उनसे आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन