जमुई के बूथ पर ग्रामीणों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, नालंदा से आत्मनिर्भर भारत तक का मिला संदेश

Updated:
विज्ञापन
जमुई के बूथ पर ग्रामीणों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, नालंदा से आत्मनिर्भर भारत तक का मिला संदेश

पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनते भाजपाई.

Mann Ki Baat Program:मन की बात के 135वें एपिसोड में ग्रामीणों ने पीएम मोदी के संदेश को सुना, जिसमें नालंदा की विरासत से लेकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तक कई महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे.

विज्ञापन

जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट

Mann Ki Baat Program: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का प्रसारण रविवार को जमुई विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर गांव स्थित बूथ संख्या-24 पर सामूहिक रूप से सुना गया. इस दौरान ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर चर्चा की और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

लखनपुर के बूथ पर जुटे ग्रामीण और कार्यकर्ता

जमुई विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर गांव स्थित बूथ संख्या-24 पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार भगत और जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना तथा देश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

Mann Ki Baat Program: नालंदा विश्वविद्यालय का किया उल्लेख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि जो नालंदा कभी पूरी दुनिया में ज्ञान और शिक्षा का केंद्र हुआ करता था, उसे फिर से वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया गया है.

उन्होंने कहा कि भारत अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़े : पिता के निधन के बाद भाई बना सहारा, अब देश की सेवा करने सरहद पर निकलेंगे जमुई के 22 वर्षीय लव कुश

आत्मनिर्भर भारत और रक्षा क्षेत्र पर दिया जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करने के साथ-साथ स्वदेशी रक्षा उत्पादन को भी बढ़ावा दिया है. आज भारत अपने युद्धपोतों और रक्षा उपकरणों का निर्माण स्वयं कर रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

उन्होंने खेल, नवाचार और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई.

आर्थिक चुनौतियों में देशवासियों के सहयोग की सराहना

प्रधानमंत्री ने वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशवासियों ने सरकार के आह्वान पर भरोसा दिखाया और कुछ समय के लिए सोने की खरीदारी से परहेज कर देश की आर्थिक मजबूती में योगदान दिया.

उन्होंने नागरिकों की सहभागिता को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया.

जिले के सभी बूथों पर सुना गया कार्यक्रम

कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने कहा कि जिले के विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने के साथ-साथ जनभागीदारी और विकास का संदेश देता है.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता और ग्रामीण

कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जनार्दन मंडल, रूपन मंडल, जितेंद्र ठाकुर, योगेंद्र मंडल, कुलदीप मंडल, सुबोध कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राम कुमार और भरत मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे.

ये भी पढ़े : बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार

ये भी पढ़े : ‘बिहार में कचरा भगाने का अभियान जारी रहेगा’, सीएम सम्राट बोले- अपराधियों के पास नेपाल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं

विज्ञापन
अमित कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन